Vedant Samachar

BIG NEWS : ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इजराइल के साथ सीजफायर के खबरों को किया खारिज, कहा…

Vedant samachar
1 Min Read

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इजराइल के साथ सीजफायर के खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ अभी कोई अंतिम युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है। अगर इजराइल, ईरानियों पर अपने गैरकानूनी हमले रोक देता है, तो ईरान जवाबी कार्रवाई जारी नहीं रखेगा।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार तड़के 3:30 बजे ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का दावा किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा-

मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इजराइल और ईरान के बीच एक पूर्ण सीजफायर 12 घंटे में यानी अब से 6 घंटे बाद लागू होगा। पहले 12 घंटे के लिए ईरान हथियार डालेगा और फिर अगले 12 घंटे के लिए इजराइल हथियार डालेगा। वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इजराइली सेना के प्रवक्ता ने सीजफायर को लेकर ट्रम्प के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

ट्रम्प के ऐलान से कुछ घंटे पहले ही ईरान ने कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर 19 मिसाइलें दागीं थीं। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि ईरान ने हमले से पहले ही इसके बारे में अलर्ट जारी कर दिया था।

Share This Article