Vedant Samachar

हिंदू देवी बनकर इस सिंगर ने की क्रॉस के साथ अश्लील हरकत, कभी चाटा तो कभी प्राइवेट पार्ट में…

Vedant samachar
3 Min Read
वीडियो में देवी जैसा रूप और ईसाई धर्म के प्रतीकों का इस्तेमाल वीडियो में टॉमी को नीले रंग से रंगा गया

Tommy Genesis True Blue controversy: भारतीय मूल की कनाडाई रैपर टॉमी जेनेसिस जिनका असली नाम जेनेसिस यास्मीन मोहनराज है, उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘True Blue’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो में दिखाए गए कुछ सीन की वजह से वह लोगों के गुस्से का शिकार बन गई हैं।वीडियो में देवी जैसा रूप और ईसाई धर्म के प्रतीकों का इस्तेमाल वीडियो में टॉमी को नीले रंग से रंगा गया है, उन्होंने सोने जैसे गहने पहने हैं और माथे पर बिंदी भी लगाई गई है, जिससे उनका लुक हिंदू देवी जैसा दिख रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एक क्रॉस जो ईसाई धर्म का प्रतीक माना जाता है उसको भी वीडियो में इस्तेमाल किया है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने इसे पेश किया है, वो कई लोगों को अपमानजनक लगा।

एक सीन में वह क्रॉस को चाटते हुए दिखती हैं और फिर उसे अपने शरीर के प्राइवेट पार्ट पर भी टच करवाती हैं। इस सीन को देखकर लोगों ने गुस्से में कहा कि यह धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाना है। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- “इनका भारतीय बैकग्राउंड है, इसलिए लगता है कि ये सब जानबूझकर किया गया है, ताकि हिंदू धर्म को निशाना बनाया जा सके।” एक और यूजर ने कहा- “क्रॉस को पीछे से निकालना बहुत शर्मनाक था। ये सब जानबूझकर किया गया है ताकि वीडियो वायरल हो।” एक और शख्स ने लिखा- “ये क्रिएटिविटी नहीं, बल्कि सीधा अपमान है।”

Read more at: Income Tax भरने के लिए नहीं पड़ेगी CA की जरूरत, इस तरह खुद फाइल कर सकते हैं ITR

लोगों का मानना है कि ये वीडियो सिर्फ पब्लिसिटी पाने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए बनाया गया है। टॉमी जेनेसिस की ओर से इस विवाद पर कोई बयान नहीं आया है। अब तक उन्होंने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।टॉमी का जन्म वैंकूवर (कनाडा) में हुआ था। उनकी मां स्वीडिश और पिता तमिल मूल के हैं। वह अपने अलग अंदाज और बोल्ड म्यूजिक स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनके गानों में अक्सर लैंगिक पहचान (gender), सेक्सुअलिटी जैसे टॉपिक को लेकर बातें की जाती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद को “फेटिश रैपर” भी बताया था। 2016 में एक इंटरनेशनल मैगजीन ने उन्हें “इंटरनेट की सबसे बगावती अंडरग्राउंड रैप क्वीन” कहा था।

Share This Article