10वीं कक्षा की छात्रा ने दिया बेटी को जन्म, नाबालिग के पिता बोले…

मामला सामने आने के बाद परिजनों के होश उड़ गए

अजमेर I जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है। मामला सामने आने के बाद परिजनों के होश उड़ गए हैें। वहीं, पूरे इलाके में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल छात्रा का उपचार अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला अजमेर जिले का है, जहां के एक गांव में रहने वाली लड़की के पेट में सुबह-सुबह दर्द होने लगा। बेटी के पेट में दर्द होने की जानकारी होने पर परिजन ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में दिखाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार कर दवाइयां दे दी। उसके बाद भी लडकी के पेट दर्द में कमी नहीं आई तो परिजन उसे दूसरे में अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने लड़की को गर्भवती बता कर भर्ती कर लिया।

कुछ घण्टों बाद लड़की ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में परिजन का कहना है कि लड़की के शरीर मे तेजी से हो रहे बदलाव को उसकी उम्र में होने वाले बदलाव समझ रहे थे। उन्हें ऐसा होने का जरा भी अंदाजा नहीं था। लड़की का परिवार मजदूरी कर गुजारा करता है।