Vedant Samachar

मुंबई के फिल्म सिटी में अनुपमा सीरियल के सेट पर लगी आग

Vedant samachar
2 Min Read

मुम्बई के गोरेगांव फिल्म सिटी में आज तड़के 6 बजे आग लग गई. ये आग “अनुपमा” सीरियल के सेट पर अचानक लगी. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. सेट में लगी आग पर काबू पाया गया है. किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.

सुबह होने की वजह से सेट पर शूटिंग नहीं चल रही थी
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6.10 बजे गोरेगांव (पूर्व) इलाके में स्थित दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) में मराठी बिग बॉस के सेट के पीछे बने सेट में आग लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही मुंबई फिरे ब्रिगेड की कम से कम चार गाड़ियां और पानी के टंकारों को मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान युद्धस्तर पर शुरू किया गया। सुबह होने की वजह से सेट पर शूटिंग नहीं चल रही थी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया है
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया की फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौजूद हैं।

गौरतलब है कि ‘अनुपमा’ एक लोकप्रिय टीवी सीरियल (TV Serial) है, जिसे देशभर में लाखों लोग देखते हैं। इस हादसे से न सिर्फ सेट को नुकसान पहुंचा है बल्कि शो के आगामी शूटिंग शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है।

Share This Article