Vedant Samachar

रोहिताश्व गौड़ का दिल छू लेने वाला जन्मदिन, को-स्टार्स और परिवार के साथ खास जश्न

Vedant Samachar
2 Min Read

मुंबई : अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने इस साल अपना जन्मदिन भाबीजी घर पर है 2.0 के सेट पर बड़े ही खास अंदाज़ में मनाया। एक सामान्य कामकाजी दिन हँसी, दोस्ती और कृतज्ञता से भरे यादगार जश्न में बदल गया। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और लोकप्रिय किरदार के लिए पहचाने जाने वाले रोहिताश्व को उनके को-स्टार्स और क्रू ने सरप्राइज देकर उनका दिन खास बना दिया। सेट, जो आमतौर पर रिहर्सल और शूटिंग में व्यस्त रहता है, उस दिन मुस्कान, शुभकामनाओं और केक कटिंग के साथ खुशियों से भर गया।

अपने अनुभव को साझा करते हुए, मनमोहन तिवारी उर्फ रोहिताश्व गौड़ ने कहा, “जन्मदिन हमेशा खास होते हैं, लेकिन भाबीजी घर पर है 2.0 के सेट पर इसे मनाना बेहद अनोखा रहा। यह शो मेरे लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि दूसरा घर है और यहाँ के लोग मेरा परिवार हैं। मैं एक सामान्य शूटिंग दिन की उम्मीद लेकर सेट पर आया था, लेकिन सरप्राइज सेलिब्रेशन ने मेरा दिन बना दिया। मेरे को-स्टार्स ने जिस तरह से इसे खास बनाने की कोशिश की, वह दिल को छू गया। हम साथ में इतना समय बिताते हैं कि अब हम सिर्फ सहकर्मी नहीं रहे, हम हँसते हैं, एक-दूसरे का साथ देते हैं और कई यादें साझा करते हैं। उनके साथ जन्मदिन मनाना परिवार के साथ होने जैसा लगा।”


उन्होंने आगे कहा, “जो काम आप पसंद करते हैं, उसे करना और ऐसे लोगों के बीच रहना, जो आपको सराहते हैं, यह बहुत संतोषजनक होता है। पूरी टीम से मिला प्यार और अपनापन अभिभूत करने वाला था। शूटिंग के बाद मैंने घर जाकर परिवार के साथ भी जश्न मनाया, साधारण लेकिन दिल से। हमने साथ में केक काटा, डिनर किया और पुरानी यादों को ताजा किया। इन पलों ने दिन को और खास बना दिया।”

देखिए रोहिताश्व गौड़ को मनमोहन तिवारी के रूप में भाबीजी घर पर है 2.0, हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर।

Share This Article