[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

केंद्रीय कर्मचारियों की सर्विस बुक अब ऑनलाइन होगी, सरकार ने जारी किए निर्देश

0.भारत सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों की सर्विस बुक को ऑनलाइन ई-सर्विस बुक के रूप में रखने के निर्देश जारी,
अब भारत सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों में eService Book को अनिवार्य रूप से eHRMS 2.0 पोर्टल पर संचालित किया जाएगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी कर्मचारी के डॉक्यूमेंट्स मिसिंग नहीं होंगे।

नई दिल्ली। भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी केंद्रीय कर्मचारियों की सर्विस बुक को ऑनलाइन ई-सर्विस बुक के रूप में रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी मंत्रालयों/विभागों में ईसर्विस बुक को अनिवार्य रूप से ई-एचआरएमएस 2.0 पोर्टल पर संचालित किया जाएगा ।

इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की सर्विस बुक को ऑनलाइन रखने से पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी कर्मचारी के डॉक्यूमेंट्स मिसिंग नहीं होंगे। यह कदम कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत होगा और उनकी सेवा से संबंधित सभी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी ।

इस निर्णय के बाद, सभी केंद्रीय कर्मचारियों को अपनी सर्विस बुक को ऑनलाइन अपडेट करना होगा, जिससे उनकी सेवा से संबंधित सभी जानकारी ईएचआरएमएस 2.0 पोर्टल पर उपलब्ध होगी। यह कदम सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप है और केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ा सुधार होगा।

[metaslider id="133"]