Vedant Samachar

Air India की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, सऊदी अरब में हुई Emergency Landing

Vedant samachar
3 Min Read

21 जून को एअर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसे बम की धमकी मिली। यह फ्लाइट AI114 बर्मिंघम (यूके) से दिल्ली आ रही थी और इसमें सवार यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को देखते हुए विमान को रियाद (सऊदी अरब) की ओर मोड़ना पड़ा। आपको बता दें कि यह फ्लाइट बोईंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान थी, जिसे सुबह करीब 11 बजे दिल्ली लैंड करना था। लेकिन विमान के टॉयलेट के पास एक कागज़ मिला, जिस पर बम धमाके की चेतावनी लिखी थी। जैसे ही यह सूचना मिली, फ्लाइट को रियाद की ओर मोड़ा गया। विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

सभी यात्री सुरक्षितकी गई पूरी सुरक्षा जांच

दरअसल, रियाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत हर संभव ऐहतियात बरती और पूरी जांच की गई। यात्रियों को न सिर्फ सुरक्षित बाहर निकाला गया, बल्कि उन्हें स्थानीय होटलों में ठहराने की व्यवस्था भी की गई। एयर इंडिया ने इस पूरी स्थिति पर बयान जारी करते हुए कहा कि वे इस अनचाही असुविधा के लिए यात्रियों से क्षमा प्रकट करते हैं और उन्हें उनके गंतव्य (दिल्ली) तक पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

खतरे की आशंका के चलते मचा हड़कंप

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धमकी वास्तविक थी या झूठी, लेकिन विमान में मिला यह कागज़ ही इतना बड़ा खतरा माना गया कि यात्रियों की जान को जोखिम में डालना किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं था। एयर इंडिया और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए सही कदम उठाया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना ने एक बार फिर याद दिलाया कि हवाई यात्रा में सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण होती है और ऐसे मामूली से दिखने वाले संकेत भी गंभीर खतरे का रूप ले सकते हैं। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें वापस दिल्ली लाने की प्रक्रिया चल रही है। एयर इंडिया और रियाद एयरपोर्ट प्रशासन की सतर्कता और तत्परता की सराहना की जा रही है।

Share This Article