कलेक्टर ने जिला कोषालय का किया निरीक्षण

कांकेर,07 मार्च  कलेक्टर अभिजीत सिंह ने गुरुवार को जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा स्ट्रांग रूम में रखे हुए जनरल स्टाम्प, नोटरी, रेवेन्यू एवं बहुमूल्य वस्तुओं का भौतिक सत्यापन किया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर प्रखर चन्द्राकर एवं जिला कोषालय अधिकारी रामानंद कुंजाम सहित कोषालय के स्टाफ मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा वर्ष में दो बार जिला कोषालय का निरीक्षण किया जाता है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर सिंह द्वारा जिला कोषालय का निरीक्षण किया गया।