Vedant Samachar

Accident News : खतरनाक मोड़ तेज रफ्तार खड़ी दीवार से टकराई कार, 3 दोस्तों की मौत 2 की हालत नाजुक…

Vedant Samachar
4 Min Read
राजमार्ग 130A पर शनिवार दोपहर 5 दोस्त हादसे का शिकार हो गए

बिलासपुर,22जून 2025(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग 130A पर शनिवार दोपहर 5 दोस्त हादसे का शिकार हो गए, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 दोस्तों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि खतरनाक मोड़ तेज रफ्तार खड़ी दीवार से टकराई है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में पवन रात्रे (42), जयंत वैष्णव (34) और विजय राजपूत शामिल हैं, जो पड़ावपारा मोहल्ले के निवासी थे। हादसे में घायल मोनू यादव (24) और सुरेश वसुदेव (38) को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है।

दरअसल, 5 दोस्त विजय राजपूत की कार से कार पर सवार होकर रोज की तरह अपने काम बोर पंप बनाकर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे छोटे बिनोरी और बड़े बिनोरी के बीच खतरनाक मोड़ पर कार बेकाबू हो गई। बाउंड्रीवाल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार करीब 80 किमी/घंटा की रफ्तार में थी। पुल के पास के मोड़ को मोड़ते समय अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल से जा भिड़ी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर खून से सनी तस्वीरें दिल दहला देने वाली थीं। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार पवन रात्रे, जयंत वैष्णव और विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोनू यादव और सुरेश वसुदेव को गंभीर स्थिति में 108 के जरिए अस्पताल रेफर किया गया। घटनास्थल पर मृतकों का भारी मात्रा में खून बहा हुआ था।

वही, कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि सड़क किनारे बना बाउंड्रीवाल टूटकर पूरी तरह बिखर गया। काठाकोनी के ग्रामीणों ने बताया कि कार में सवार काठाकोनी के विजय राजपूत समेत उनके चारों साथी राष्ट्रीय राजमार्ग में अपने घर के सामने ही बोर पंप बनाने का कार्य करते थे। यह काम वे बचपन से ही करते आ रहे हैं। विजय राजपूत ने सप्ताह भर पहले ही सालों चली कार क्रमांक सीजी 10 एफ ए 2097 को खरीदी थी। उनका मानना है कि कार के नौसिखिया ड्राइवर होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई। बड़े हादसे का रूप ले लिया। छोटे बिनोरी और बड़े बिनोरी के पास जिस खतरनाक पुल के पास कार हादसे का शिकार हुई, उससे महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही उनका गांव काठाकोनी है।

ऐसे में वे अपने घर लौटने से मात्र एक किलोमीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गए। वहीं मौत की खबर गांव में पहुंचते ही घरों में मातम छा गया। मामले में पुलिस ने बताया कि 2 लोगों की हालत नाजुक है। उनका इलाज चल रहा है, जबकि 3 युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। बिलासपुर से मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए में जगह-जगह खतरनाक मोड़ बने हुए हैं। मोड़ पर तेज रफ्तार में वाहन गुजरने से हादसे की आशंका तय है। इसके बाद भी विभाग न किसी प्रकार की चेतावनी बोर्ड लगाया है और स्पीड ब्रेकर बनाया गया है, जिससे हादसे हो रहे हैं।

Share This Article