Vedant Samachar

कोरबा में नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_16777216

कोरबा,22 जून (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले में कल दिनांक 21 जून 2025 को सिविल लाइन क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहरण की धारा पर अपराध दर्ज किया। नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने मामले के संदेही आरोपी दशरथ सिदार को देर रात्रि हिरासत में लिया ।

आरोपी दशरथ सिदार पिता प्रताप सिदार 19 वर्ष पोड़ीबहार का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है ।

इस मामले में पुलिस की तत्काल कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी है, तो वे पुलिस को सूचित करें।

Share This Article