VIDEO : राजिम कुम्भ कुम्भ मेला में विशाल वाटर स्क्रीन पर लेसर द्वारा भव्य लेज़र शो एवं श्री राम मंदिर के अतिविशाल डिज़ाइन के ऊपर प्रोजेक्शन मैपिंग का आयोजन

राजिम, 25 फरवरी I राजिम कुम्भ के पहले दिन, कुम्भ मेला में विशाल वाटर स्क्रीन पर लेसर द्वारा भव्य लेज़र शो एवं श्री राम मंदिर के अतिविशाल डिज़ाइन के ऊपर प्रोजेक्शन मैपिंग और का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 80 फ़ीट चौड़ा और 40 फ़ीट ऊँचा विशाल राम मंदिर का डिज़ाइन बनाया गया। साथ ही बहते पवित्र जल में अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से 90 फ़ीट चौड़ी तथा 35 फ़ीट ऊँची विशाल पानी की स्क्रीन बनायी गयी। जिसके ऊपर आधुनिक लेज़र मशीन के द्वारा रामोत्सव और नया भारत की थीम पर भव्य शो का आयोजन किया गया।

लोगों के हतप्रभ कर देने वाले भाव शो की सफलता का कहानी बता रहे थे। शो के अंतर्गत भगवान श्री राम और श्री हनुमान जी के जीवन पर आधारित घटनाओं को भव्य ग्राफ़िक्स ऐनिमेशन के द्वारा प्रस्तुत किया गया। शो में नए भारत की तस्वीर भी प्रस्तुत की गयी, जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा राज्य में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की झलकियाँ दिखायी गयीं। लोगों ने शो की दिल खोल कर प्रशंसा की तथा शो को कई बार दिखाने का आग्रह भी किया गया। छत्तीसगढ़ की जनता ने बताया की इतना इतना विशाल और अत्याधुनिक तकनीक से सजा शो राजिम मेला में पहली बार आयोजित किया गया है।