Vedant Samachar

Breaking news : पटरियों पर सोते हुए बनाई खतरनाक रील ऊपर से निकली ट्रेन…

Vedant Samachar
2 Min Read

राजस्थान ,21जून 2025 : राजस्थान एक 21 साल के युवक ने रेल की पटरियों पर सोते हुए रील बनाई। इसके बाद इसका पूरा वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। वीडियो में दिख रहा है कि युवक पटरियों पर लेटा है और ऊपर से ट्रेन से गुजर रही है। मामला सामने आया तो युवक को बालोतरा पुलिस ने हिरासत में लिया। मामला बालाेतरा में शुक्रवार 20 जून का है। पु जिले के जसोल थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा में रहने वाले कमलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद युवक ने हाथ जोड़ते हुए माफी भी मांगी।

पुलिस अब उसे आरपीएफ को सुपुर्द करेगी। बालोतरा एसपी अमित जैन ने बताया- 20 जून को कमलश ने रेलवे पटरी पर सोकर अपने जीवन को खतरे में डालकर अपने ऊपर से रेल गुजरने की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। कमलेश ने ये रील बालोतरा रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही पटरियों पर बनाई थी। इसमें साफ नजर आ रहा है कि कमलेश मोबाइल से वीडियो बना रहा है और इसके बाद ट्रेन आने से पहले पटरियों पर लेट गया। कुछ देर बाद जैसे ही ट्रेन गुजर लड़का खड़ा हुआ और हंसने लगा। इसके बाद शुक्रवार को ही उसने वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।

इधर, जैसे ही ये वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो बालोतरा के एएसआई राकेश कुमार जाब्ते के साथ लड़के के घर पहुंचे और शु​क्रवार शाम 8 बजे उसे गिरफ्तार किया। घटनाक्रम रेलवे पुलिस इलाके का होने से आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ बालोतरा को सुपुर्द कर दिया। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो 18 सेंकेंड का है। जिसमें एक युवक मोबाइल लेकर रेल की दोनों पटरियों के बीच में उल्टा सो रहा है। वहीं मोबाइल से वीडियो बना रहा है। ट्रेन आती देखकर मुंह को नीचे छुपा लेता है और मोबाइल से वीडियो शूट कर रहा है। वीडियो में ट्रेन के नीचे चलती हुए का वीडियो शूट करता है। ट्रेन निकलने के बाद हंसते हुए खड़ा होता है।

Share This Article