CG BREAKING : सड़क किनारे अज्ञात महिला की मिली लाश, वाहन की चपेट में आने की आशंका

मस्तूरी। मल्हार मुख्य मार्ग पर वेद परसदा और टिकारी के बीच पुल के पास सड़क पर एक अज्ञात अधेड़ महिला की लाश मिली है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे के आसपास सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने देखा कि अधेड़ महिला सड़क किनारे पड़ी हुई है। देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर अज्ञात महिला के परिजनों की पतासाजी में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी। गांव के आसपास दो तीन दिनों से उसे घूमते देखा गया है। पुलिस मृतिका के पैर में लगे गहरे चोट से अंदाजा लगा रही है कि किसी वाहन से दुर्घटना हुई है। मस्तूरी पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात महिला के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।