Vedant Samachar

Korba news : एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,21जून 2025(वेदांत समाचार)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में एक मेगा योग इवेंट का आयोजन अत्यंत व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता के साथ किया गया। इस अवसर को मुख्य अतिथि के रूप में बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर की गरिमामयी उपस्थिति ने विशेष रूप से सुशोभित किया जिसमें क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसके मोहंती एवं बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

योग अभ्यास सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक बिपिन यादव द्वारा लगभग 40 मिनट तक किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इसके पश्चात CISF की टीम द्वारा विभिन्न योगासनों का अत्यंत उपयोगी एवं अनुकरणीय प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने सराहा और प्रशंसा की। DAV स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा योग पर आधारित एक प्रेरणादायक एवं रोचक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम के अंत में, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मुख्य अतिथि बिरंची दास द्वारा, क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं उपस्थित विभागाध्यक्षों द्वारा गोल्फ ग्राउंड, गेवरा में पौधारोपण किया गया। यह कार्य पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान की भावना के प्रतीक रूप में संपन्न हुआ।

यह आयोजन पूर्णतः सफल रहा, जिसमें कुल 737 प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रतिभागियों में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, सीईडब्ल्यूएस गेवरा एवं गेवरा क्षेत्र के कर्मचारीगण, यूनियन प्रतिनिधिगण, CISF के जवान, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, महिला मंडल की सदस्याएं, ग्रामीणजन, आम नागरिक एवं संविदा कर्मी सम्मिलित रहे।

Share This Article