Vedant Samachar

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

Vedant Samachar
1 Min Read

राजनांदगांव,21जून 2025(वेदांत समाचार) । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में स्वच्छ भारत मिशन – ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति का आकलन के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं विभिन्न दायित्वों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के सफल क्रियान्वयन के लिए सामुदायिक भागीदारी, जन-जागरूकता एवं सतत प्रयासों की अत्यंत आवश्यकता है।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने क्षेत्रों के ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा सर्वेक्षण की विस्तृत कार्ययोजना, मूल्यांकन मानकों, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका एवं महिला स्वच्छाग्रहियों की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सर्वेक्षण के संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी और व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के खंड समन्वयक, संकुल समन्वयक, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रभारी अधिकारियों एवं जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जिला पंचायत राजनांदगांव ने सहभागिता की।

Share This Article