[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

मंत्री लखन लाल देवांगन दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली जाएंगे, सुरक्षित ऊर्जा भविष्य पर सम्मेलन में लेंगे भाग

रायपुर,21 जून (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आगामी 22 और 23 जून 2025 को दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वे भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे।

यह सम्मेलन राज्यों के बीच ऊर्जा नीति, निवेश अवसर और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मंत्री देवांगन 22 जून को दोपहर 2.55 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे और 23 जून को भारत मण्डपम नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे ।

इसके बाद वे संध्या 7.20 बजे नियमित विमान से प्रस्थान कर रात्रि 8.55 बजे रायपुर लौट आएंगे। मंत्री देवांगन के इस दौरे से छत्तीसगढ़ को ऊर्जा क्षेत्र में नए अवसर मिलने की उम्मीद है ।

[metaslider id="133"]