CM विष्णुदेव साय का जन्मदिन आज, बगिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, BJP दफ्तर में डिप्टी CM और भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई

रायपुर,21 फरवरी । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन 21 फरवरी पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय ने शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत टेमरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों संग न्योता भोज दिया विधायक साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के एक दिन पूर्व आज स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामना प्रेषित किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज 21 फरवरी को जन्म दिवस है। विधायक साहू ने बच्चों को स्वयं भोजन परोसा एवं उनके बीच चटाई पर बैठकर भोजन भी किया । भोजन के दौरान विधायक ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए बच्चों को पौष्टिक भोजन के लाभ और शिक्षा ग्रहण के महत्व पर बात करते दिखे। स्कूली बच्चे अपने बीच अपने विधायक को भोजन परोसते और भोजन ग्रहण करते देख काफ़ी उत्साहित रहें।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज  यानी 21 फरवरी को जन्मदिन

जशपुरीया बेटा और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज यानी 21 फरवरी को जन्मदिन है, जन्मदिन के मौके पर लोगों में खासा उत्साह है। इस मौके पर बगिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के मौके पर ग्राम बगिया में हर साल की भांति इस साल भी श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया है। इसी कार्यक्रम में शिरकत करने और अपनी माता जी से आशीर्वाद लेने के लिए मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जारी प्रोटोकॉल के हिसाब से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे अपने गृह ग्राम बगिया पहुँचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम 4 बजे वापस रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।