Vedant Samachar

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: कथक नृत्यांगना इशिता कश्यप ने बताया नृत्य और योग का महत्व

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_16777216

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कथक नृत्यांगना इशिता कश्यप ने नृत्य और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नृत्य भी एक तरह का योग है जो शरीर और मन को स्वस्थ रखता है ।

इशिता कश्यप ने बताया कि जब हम नृत्य करते हैं तब हमारा शरीर और मन एकाग्र रहता है, जिससे याददाश्त मजबूत होती है और मन शांत रहता है। नृत्य से शरीर लचीला बनता है और हड्डियां मजबूत होती हैं ।

उन्होंने योग के लाभों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि योग शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। योग तनाव को कम करने और मानसिक शांति को बढ़ाने में मदद करता है। योग आत्म-साक्षात्कार की दिशा में प्रेरित करता है और जीवन के गहरे अर्थों को समझने में मदद करता है ।

इशिता कश्यप को हाल ही में राष्ट्रीय विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया है। वह छत्तीसगढ़ से हैं और उनकी उपलब्धियों ने पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल बनाया है ।

Share This Article