छत्तीसगढ़ : सरोदा जलाशय में मिली 80 किलो की मछली, देखने वालों की उमड़ी भीड़

 कवर्धा।  जिले में स्थित सरोदा जलाशय में 80 किलो की मछली पाई गई है। मछुआरों ने मशक्कत कर मछली को बाहर निकाला है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब इतनी बड़ी और भारी मछली मिली हो इससे पहले भी जलाशय में 45 किलो की मछली मिली थी।

मछुआरों ने बताया कि उनके बिछाए गए जाल में जब भारी भरकम मछली आकर फंसी तो वे उसे देखकर हैरान रह गए थे। मछुआरे ने जाल को खींचा लेकिन बाहर नहीं निकाल पा रहा था। तभी उसने दो और मछुआरे अपनी मदद के लिए बुलाया, जिसके बाद फिर उन्होंने जोर लगाकर जाल को बाहर खींचा।

बता दें कि सरोदा जलाशय में मिली ये मछली लगभग छह से सात फुट लंबी है, जिसका वजन करीब 80 किलों बताया जा रहा है। इस विशालकाय मछली के मिलने की खबर से कुछ ही देर में पूरे इलाके में हलचल मच फैल गई थी। इस मछली को देखने के लिए वहां खूब भीड इकठ्ठी होने लगी।