छ्ग से VC पहले केन्द्रीय मंत्री, वोरा-रमन और विष्णु CM बने तो बैस राज्यपाल

भारत की आजादी के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले पहले छग में रहने वाले विद्याचरण शुक्ल के नाम का रिकार्ड है। तो केंन्द्र में मंत्री रहे, मोतीलाल वोरा, डॉ रमन सिंह और विष्णुदेव साय सीएम भी बने। वहीं केंद्र में मंत्री रहे रमेश बैस 3 राज्यों के राज्यपाल बनने का भी रिकार्ड बना चुके हैं। विद्याचरण शुक्ला, 1966 में संसदीय कार्य एवं संचार उपमंत्री बन गये थे। उसी के तत्काल बाद गृह उपमंत्री, राज्य मंत्री गृह, वित्त, रक्षा योजना, सूचना प्रसारण, नागरिक आपूर्ति सहकारिता जल संसाधन,संसदीय कार्य मंत्री, विदेशमंत्री का भी कार्य भार सम्हाला था।

1977 से 1979 तक जनतापार्टी के शासनकाल में बृजलालवर्मा उद्योग, संचार पुरुषोत्तम लाल कौशिक, पर्यटन विमानन, सूचना एवं प्रसारण मंत्री का केंद्र में कार्यभार सम्हाला था। चंदूलाल चंद्राकर ने भी केंद्र में नागरिक उडयन, कृषि मंत्री का दायित्व सम्हाला तो 1973 से 77 तक अरविंद नेताम शिक्षा, समाज कल्याण एवं संस्कृति उप मंत्री तो 93 से 96 तक कृषि राज्यमंत्री का दायित्व सम्हाल चुके हैं। नरहरि साय संचार राज्य मंत्री, (77 से 79) लरंग साय (77 से 79) मोतीलाल वोरा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, विमानन मंत्रालय (98 से 99) रमेश बैस, इस्पात एवं खान मंत्री (98 से 99) रसायन उर्वरक राज्य मंत्री, सूचना, प्रसारण पर्यावरण राज्य मंत्री (99 से 2004 तक) डॉ.रमनसिंह उद्योग राज्यमंत्री (99से 2003) दिलीप सिंह जूदेव, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (99 से 2003) विष्णुदेव साय भी राज्य मंत्री श्रम कल्याण रहे तो रेणुका सिंह भी केंद्र में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री बनी थी। पर उन्हें 2023 के विधान सभा चुनाव लड़ाया गया और विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने लोस से इस्तीफा दे दिया है।