Vedant Samachar

महिला कर्मी पर जानलेवा हमला! छुट्टी मांगने गए डाटा एंट्री ऑपरेटर ने चाकू से किया वार, फिर जो हुआ…

Vedant samachar
1 Min Read

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला पंचायत से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां छुट्टी के आवेदन को लेकर डेटा एंट्री ऑपरेटर ने महिला कर्मी पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, जयमाला कुमावत अनुकंपा विभाग के साथ मध्याह्न भोजन का प्रभार संभालती हैं. घटना के समय मध्याह्न भोजन यूनिट में प्रभारी जयमाला और डाटा एंट्री ऑपरेटर कामा सेनानी मौजूद थे. हमले का कारण छुट्टी का आवेदन था. कामा सेनानी ने छुट्टी का आवेदन दिया था. जब प्रभारी जयमाला ने आवेदन को पढ़कर देखने की बात कही, तब कामा ने उन पर चाकू से हमला कर दिया.

चीख-पुकार सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था. घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी गर्दन और पीठ में गंभीर चोट आई हैं. फिलहाल, उनका उपचार जारी है. वहीं पुलिस आरोपी डेटा ऑपरेटर को गिरफ्तार मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

Share This Article