Vedant Samachar

सोनी सब के ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ में कैरी और उसके भाई-बहन, जब युग के घर में शिफ्ट होते हैं तो मचता है जबरदस्त हंगामा

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई: सोनी सब का हाल ही में लॉन्च हुआ रोमांटिक ड्रामा ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ अपनी अनोखी कहानी और रंगीन किरदारों की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। शो की शुरुआत से ही दर्शकों को इसकी कहानी ने आकर्षित किया है, जहां वकील युग सिन्हा (शब्बीर आहलूवालिया) और कैरी शर्मा (आशी सिंह) के बीच तनाव, अधूरी भावनाएं और एक भूला हुआ अतीत नया मोड़ लेकर आता है। हालिया एपिसोड्स में कैरी कोर्ट में युग को हरा देती है, जिससे युग के बदले की भावना भड़क उठती है। लेकिन सब कुछ बदल जाता है जब युग की मां को कैरी में अपनी दिवंगत बेटी लता की झलक नजर आती है।

मायरी (सुप्रिया शुक्ला) का एक्सीडेंट हो जाता है और कैरी उसकी मदद करती है। इसके बाद मायरी, युग से आग्रह करती हैं कि वह कैरी को अपने घर ले आए। युग कैरी और उसके भाई-बहनों को घर लेकर आता है, जिससे सिन्हा और शर्मा परिवार एक ही छत के नीचे रहने लगते हैं और घर में मच जाता है हंगामा। इस अफरातफरी से तंग आकर युग उन्हें आउटहाउस में शिफ्ट करता है, लेकिन शांति अब भी दूर है। इसी बीच, युग और कैरी के बीच नोकझोंक, हंसी-मजाक और कपड़े तक बदलने जैसी घटनाएं होती हैं, जो उनके रिश्ते को एक नया मोड़ देती हैं।

लेकिन तभी कैरी के पिता कुंदन (माधवेंद्र झा) उसके भाई-बहनों को दूर ले जाने की धमकी देते हैं, और युग को अपने अतीत का सामना करना पड़ता है—एक ऐसा अतीत जो उसके भाइयों, फर्जी दस्तावेजों और लखनऊ से जुड़े राज़ों से भरा है। जब प्यार और डर टकराते हैं, तब युग और कैरी दोनों को तय करना है कि वे अपने अपनों के लिए कितनी दूर जाने को तैयार हैं।

क्या होगा जब युग का दफन अतीत सामने आएगा और कैरी को अपने परिवार के लिए लड़ना पड़ेगा?

उफ्फ… ये लव है मुश्किल में कैरी शर्मा का किरदार निभा रहीं आशी सिंह कहती हैं, “कैरी इस समय बहुत कुछ झेल रही है—परिवार, भावनाएं और अब युग के साथ बढ़ती नज़दीकियां। घर में चल रहा ये हंगामा उनके रिश्ते में और भी कई परतें जोड़ता है, और दर्शकों के लिए यह देखना बेहद मजेदार होगा कि वे दोनों इस स्थिति को कैसे संभालते हैं। मुझे यकीन है कि दर्शक युग और कैरी की अनोखी कहानी में खुद को अनपेक्षित तरीके से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।”

देखिए उफ्फ… ये लव है मुश्किल, हर सोमवार से शनिवार रात 8:00 बजे, सिर्फ सोनी सब पर

Share This Article