Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : तीन स्कूली छात्र लापता, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग…

Vedant Samachar
1 Min Read

दुर्ग,19जून 2025(वेदांत समाचार)। शहर में तीन छात्र लगभग 72 घंटे से बिना बताए घर से गायब हो गए हैं. अब तक तीनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है. इससे बच्चों के परिजन परेशान हैं. सुपेला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस तीनों किशोरों की पतासाजी में जुटी हुई है. थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि परिजनों से जानकारी लेने के बाद आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. बच्चों के पास मोबाइल न होने से उनकी तलाश में पुलिस टीम को अब तक कोई क्लू नहीं मिला है. पुलिस की टीम बच्चों की खोजबीन में जुटी है.

बता दें कि सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मिनीमाता चौक निवासी 16 वर्षीय कक्षा 9वीं का छात्र, 15 वर्षीय उसका पड़ोसी और कक्षा 7वीं का छात्र 16 जून की शाम करीब 4:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं. परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों के यहां पता किया पर बच्चों का कोई पता नहीं चला. आसपास तलाश करने के बाद परिजनों ने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. इसके बाद पुलिस लापता बच्चों की तलाश में जुटी है.

Share This Article