Vedant Samachar

Breaking news : पार्षद के बेटे ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,19जून 2025(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खरसिया में एक महिला पार्षद के बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।बहला फुसलाकर 7 साल की बच्ची को सुनसान मकान में ले जाकर गंदी हरकत किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 7 वर्षीय नाबालिग 18 अप्रैल की शाम को रोते हुए अपने घर पहुंची। जब उसके परिजनों ने कारण पूछा तो नाबालिग ने बताया कि तेंदुलकर सहिस 24 साल ने उसे बहला फुसलाकर पास के सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद भय व सामाजिक आशंका को देखते हुए उसके परिजन काफी सोच विचार करते रहे।

जहां मामले में मंगलवार को पीड़िता की मां ने खरसिया चौकी पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। जिसके बाद खरसिया पुलिस ने मामले को गंभीरत से लिया और तत्काल इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर महिला पुलिसकर्मी द्वारा पीड़ित का बयान लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तेंदुलकर सहिस को घेराबंदी कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जो है वह महिला पार्षद का बेटा है। इस संबंध में खरसिया SDOP प्रभात पटेल ने बताया कि घटना अप्रैल माह की है और मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट का अपराध कायम किया गया। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Share This Article