Vedant Samachar

Weather News : 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, रायपुर में सुबह-सुबह बरसे बादल…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,19जून 2025(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बता दें कि गुरुवार की सुबह राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। तड़के हुई इस बारिश से तापमान में कमी आई और ठंडक का अहसास हुआ। बारिश के बाद रायपुर में बादल छाए रहे, जिससे दिन की शुरुआत तरोताजा रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भी इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article