CM Sai Visit : मुख्यमंत्री श्री साय का जांजगीर आगमन कल, पुलिस ने जारी किया रूटमैप..


जांजगीर चांपा, 09 फरवरी । दिनांक 10.02.204 को मुख्य मंत्री विष्णु देव साय छ.ग. शासन का जांजगीर मुख्यालय आगमन होगा। मुख्य मंत्री छ.ग. शासन का कार्यकम स्थल हाई स्कूल मैदान जांजगीर मे आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उचित पुलिस बल लगाया गया है । कार्यकम में शामिल होने वाले सभी आंगतुको हेतु निम्न स्थानो पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है ।

VIP पार्किंग व्यवस्था – जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर मैदान

•पार्किग-01-खोखरा- नवागढ़- पामगढ़ की ओर से वाहनो में आने वालो के लिए चर्च के बाजु हाकी मैदान जांजगीर

• पार्किग- 02- अकलतरा, नैला, बलौदा की ओर से चार पहिया/दो पहिया वाहनों में आने वाले के लिए कृष्ण प्लाजा के सामने लिंक रोड जांजगीर में पार्किंग

• पार्किग- 03- चाम्पा की ओर से चार पहिया/दो पहिया वाहनो में आने वाले के लिए टी व्ही एस शो रूम जांजगीर के पास

• पार्किग- 04 -ड्यूटी मे लगे अधि/कर्म के लिए डाईट स्कूल, डीडीए आफिस वाहन पार्किंग व्यवस्था

• अकलतरा, नैला जांजगीर से चापा की ओर जाने के लिए नेता जी चौक से लिंक रोड होते हुए बीटीआई चौक से चाम्पा

• खोखरा/सुकली तरफ से चॉपा जाने वाले ग्राम पेंड्री पालटेकनीक कालेज होते जिला अस्पताल रोड जोबी, खोखसा, ओभर ब्रिज होते चांपा