Naxalites Attack : नक्सली और सुरक्षा बल के बीच भीषण मुठभेड़, 2 जवान शहीद, एक घायल…

 रांची। झारखंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चतरा जिले में आज शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल जवान को बेहर इलाज के लिए हवाई मार्ग से राजधानी रांची ले जाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक तलाश अभियान जारी है।