Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण से बाहर हुईं साई पल्लवी, सीता के रोल के लिए इस हॉट एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री?

एनिमल के बाद रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म रामायण को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। एल्फा मेल के बाद फैंस उनका मर्यादा पुरुष राम अवतार देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच अब फिल्म में सीता के रोल के लिए नई एक्ट्रेस की एंट्री की खबर आई है। रामायण को लेकर अब तक जानकारी थी कि फिल्म राम का किरदार रणबीर कपूर निभाएंगे। हनुमान के रोल में सनी देओल होंगे और सीता का पार्ट निभाने के लिए साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा था।

साई पल्लवी नहीं बनेंगी सीता ?

रामायण की इस स्टार कास्ट को लेकर नई अपडेट आई है। रिपोर्ट के अनुसार, सीता के रोल से साई पल्लवी का पत्ता कट गया और उनकी जगह बॉलीवुड की एक बोल्ड एक्ट्रेस ने ली है। फिल्म को लेकर जैसे ही ये खबर सामने आई, ये जंगल में आग की तरह फैल गई।

किस एक्ट्रेस के हाथ लगी रामायण ?

रामायण में सीता का किरदार साई पल्लवी की जगह अब एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर निभाएंगी। एक भरोसेमंद सूत्र ने फर्स्ट पोस्ट को जानकारी दी है कि रामायण में सीता का किरदार जाह्नवी कपूर निभा रही हैं, ना कि साई पल्लवी।

मेकर्स को परफेक्ट लगीं जाह्नवी

रामायण के डायरेक्टर नितेश तिवारी पहले भी फिल्म बवाल में जाह्नवी कपूर के साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें सीता के रोल के लिए एक्ट्रेस बिल्कुल परफेक्ट फिट लगीं और इस वजह से मेकर्स ने सीता के रोल के लिए जाह्नवी को चुन लिया है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

रामायण की स्टार कास्ट

रामायण की स्टार कास्ट में अब तक राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर, विभीषण के रोल के लिए विजय सेतुपति और हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल कन्फर्म हुए हैं। सीता का किरदार निभाने के लिए सबसे पहले आलिया भट्ट का नाम सामने आया था, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो डेट खाली न होने की वजह से उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी।