छत्तीसगढ़ द्विज परिवार बालको का वार्षिक वनभोज कार्यक्रम खेतार में धूमधाम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

कोरबा,05 फरवरी। कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य रामकिशोर शर्मा, रामकृष्ण पांडेय, संजीव शुक्ला, राजीव शर्मा, अमित शर्मा, चंदन शर्मा, पीयूष पांडेय ने सयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि यह आयोजन सामाजिक वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में किया गया।
आयोजन समिति ने आगे बताया कि प्रत्येक वर्ष जंगल में पेड़ के नीचे ख़ाना ख़ाना एवं पेड़ की पूजा करने की हमारी भारतीय परंपरा रही है। इस परंपरा को निभाते हुए

छत्तीसगढ़ द्विज परिवार बालको ने द्विज पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए वनभोज का आयोजन किया जिसमें बालको नगर के सभी द्विज पुरुष, महिलाऐं एवं बच्चे भाग लिए। जहां पर पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। समाज के सदस्यों ने एक दूसरे का स्वागत किया। सभी सदस्य एक दूसरे से हर्षोल्लाश के साथ मिले एवं सबने अपना अपना परिचय दिया।नृत्य संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।बच्चों के लिए कई खेल प्रतियोगिताऐं करवायी गई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया।