[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

यूको बैंक बीसी क्लब ने कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में किया अन्नदान

रायपुर,17जून 2025(वेदांत समाचार) । समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए यूको बैंक बीसी क्लब के सदस्यों ने माना स्थित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में अन्नदान किया। क्लब द्वारा एकत्रित धनराशि से चावल, दाल, तेल, शक्कर, मसाले, चायपत्ती, नमक, साबुन, डिटर्जेंट, टूथपेस्ट, नारियल तेल सहित आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्रियां आश्रम को प्रदान की गईं।

इस दौरान क्लब सदस्यों ने वृद्धाश्रम के स्थापना से लेकर अब तक के सेवायात्रा की जानकारी प्राप्त की और बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका हालचाल जाना। बुजुर्गों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाते हुए सभी सदस्यों ने आश्रम द्वारा की जा रही सेवा की सराहना की और भविष्य में सहयोग देने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, एस.के. घोष, जी.एन. दहदकर, एस.एल. पाल, श्रीमती प्रभा प्रधान, राजेन्द्र कुमार निगम, बिमल घोषाल, प्रीति निगम और पारुल चक्रवर्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

क्लब की इस पहल ने न केवल बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि समाज में सेवा और करुणा की भावना को भी मजबूत किया।

[metaslider id="133"]