Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2025: अभ्यर्थी 30 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,17जून 2025(वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आवेदन की तिथि और प्रक्रिया:
ऑनलाइन आवेदन 9 जून 2025 से शुरू हो चुके हैं, और इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2025 की शाम 5:00 बजे तक व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा तिथि और केंद्र:
लिखित परीक्षा 3 अगस्त 2025 (रविवार) को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी।

प्रवेश पत्र:
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 28 जुलाई 2025 से व्यापम की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

परीक्षा शुल्क और वापसी की व्यवस्था:
परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। व्यापम के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने की स्थिति में उनका शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया होगा।

Share This Article