नई दिल्ली,17 जून 2025 : स्मृति मंधाना का कद वर्ल्ड क्रिकेट में लगातार बढ़ रहा है. ICC की ओर से जारी हुई महिला बल्लेबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग में भी उसका असर साफ दिखा है. स्मृति मंधाना अब वनडे में वर्ल्ड नंबर 1 महिला बल्लेबाज बन गई हैं. इसी के साथ उन्होंने 6 साल पहले जैसा धमाका एक बार फिर से कर दिया है. स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज लॉरा वुलफार्ट पीछे छोड़कर नंबर वन की पोजिशन हासिल की है.
स्मृति मंधाना ऐसे बनीं नंबर 1
ICC महिला वनडे बल्लेबाजों की नई रैंकिंग में लॉरा वुलफार्ट को 19 रेटिंग पॉइंट का नुकसान हुआ, जिसका फायदा स्मृति मंधाना को मिला. स्मृति मंधाना के अब 727 रेटिंग पॉइंट के साथ नई नंबर वन हैं. वहीं वुलवार्ट खिसककर तीसरे नंबर पर आ गई हैं. इन दोनों के बीच महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरा स्थान इंग्लैंड की नैट सिवर का है, जिनके 719 रेटिंग पॉइंट हैं.
खबर अपडेट हो रही है…



