Vedant Samachar

बजरमुंडा मुआवजा घोटाला: तत्कालीन एसडीएम अशोक कुमार मार्बल को निलंबित किया गया

Vedant samachar
1 Min Read

रायगढ़,17 मई (वेदांत समाचार)। बजरमुंडा मुआवजा घोटाले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने तत्कालीन एसडीएम अशोक कुमार मार्बल को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई घरघोड़ा में एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद की गई है ।

इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) को जांच सौंपी गई है। इससे पहले, तत्कालीन रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इस मामले में 7 लोगों को आरोपी पाया था और सभी पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था ।

सामान्य प्रशासन के अवर सचिव ने सस्पेंशन आर्डर में लिखा है कि घरघोड़ा एसडीएम रहते हुए अशोक कुमार मारबल ने गंभीर लापरवाही की है। इसलिए, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के डिप्टी कलेक्टर के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें रायपुर आयुक्त कार्यालय अटैच किया गया है ।

इस मामले में बजरमुंडा में 100 करोड़ की जगह 415 करोड़ रुपये मुआवजा बांटे जाने की खबर सामने आई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले में एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।

Share This Article