कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP

ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़के के ऐलान के बाद अब भगवंत मान ने भी AAP के पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव जीतेगी। पंजाब संगठन के अकेले चुनाव लड़ने के प्रपोजल को दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अप्रूवल दे दिया है। अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करते समय आम आदमी पार्टी भी ममता बनर्जी की राह पर चलते हुए कांग्रेस पर अड़ियल रवैये का आरोप लगा सकती है। बताया जा रहा है कि जल्द ही AAP इसका ऐलान भी कर दिया।