छत्तीसगढ़ : आप के कई दिग्गज नेता BJP में हुए शामिल, अन्य पार्टी के लोगों ने भी ली सदस्य्ता, CM साय बोले- आज BJP के लिए ऐतिहासिक दिन है

रायपुर, 23 जनवरी । छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारी बीजेपी ने शुरू कर दी है। वहीं इसी बीच आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। आज आम आदमी पार्टी के कई पूर्व उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है, इस दौरान सीएम विष्णु देव साय समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं सैनिक पार्टी के महेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में कई पूर्व सैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही लोकतान्त्रिक पार्टी के नेता भी भाजपा में शामिल हुए।

इसी बीच सीएम साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज आर्मी और अन्य राजनीतिक पार्टी के लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। सीएम साय ने सभी का स्वागत किया।