Vedant Samachar

जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, फरार वारंटियों की जा रही गिरफ्तारी

Vedant samachar
2 Min Read


जांजगीर-चाम्पा,16 जून (वेदांत समाचार)। जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले के समस्त थाना/चौकियों में विशेष अभियान चलाया गया।

निगरानी/गुंडा बदमाशों की चेकिंग
जिले में निगरानी/गुंडा बदमाश कुल 166 का नाम जिले के थाना/चौकी में दर्ज है, जिसके गतिविधियों को चेक करने के साथ-साथ अलग-अलग जगहों से कुल 34 फरार वारंटियों को भी पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्गदर्शन में फरार वारंटियों की धरपकड़ एवं जिले के निगरानी, गुंडा बदमाशों का थाना/चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग किया गया।

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। जिसमें जिले भर से 34 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

निगरानी और गुंडा बदमाशों की जानकारी
जिले में वर्तमान में कुल निगरानी बदमाश 73 एवं गुंडा बदमाश 93, कुल बदमाश 166 का नाम जिले के थाना/चौकी में दर्ज है। थाना/चौकी क्षेत्र में उपस्थित निगरानी, गुंडा बदमाशों का उनके गतिविधियों, व्यवसाय, जीविकोपार्जन के साधन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए थाना/चौकी में निवासरत बदमाशों का विशेष अभियान चलाकर चेकिंग किया गया। उपस्थित बदमाशों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हिदायत भी दी जा रही है।


जांजगीर-चाम्पा पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु संकल्पित है। इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article