हैरान करने वाला मामला : दहेज में अपने ही भाई को साथ ले आई दुल्हन, सुहागरात से पहले कर दिया खेला, मामला जानकर दूल्हे और सास के उड़े होश…

उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवक ने दूसरी शादी की है। शादी के बाद दहेज में दुल्हन अपने मुंह बोले भाई को साथ ले आई। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी आया। जिसके बाद दुल्हन सुहागरात के दिन नखरे करने लगी और कुछ ऐसी हरकत कर दी गई दूल्हा और उनकी मां के होश उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बुलंदशहर का है। यहां रहने वाले एक युवक की पहली पत्नी के बाद दूसरे युवती से शादी रचा ली। जिसके बाद दुल्हन ने दहेज में अपने भाई को साथ ला लिया। शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने सास के साथ खेत पर जाने की बात कहकर दुल्हन करीब दो लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर वहां से फरार हो गई। जिसके बाद दूल्हे ने उनके मुंह बोले भाई और साथ में आए एक व्यक्ति को बंधक बना लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और दूल्हे समेत तीन को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़ित दूल्हे ने कई को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।

साथी युवक ने कराई थी शादी

आपको बता दें कि युवक दूध प्लांट में काम करता है। पहली पत्नी की मौत के बाद युवक की शादी नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद युवक के साथ काम करने वाला एक साथी ने उन्हें कन्नौज ले गया और वहां ले जाकार युवक की शादी एक युवती से करा दी। विदाई के बाद दुल्हन ने अपने साथ अपने मुंह बोले भाई को साथ ले आई और दो दिन बाद जेवरात समेत पैसे लेकर फरार हो गई।

परिजनों का कहना था कि जब तक जेवरात और पैसे वापस नही मिलेंगे तब तक दोनो को जाने नही दिया जाएगा। बंधक बिचौलिए के परिजनों ने औरंगाबाद थाने में बंधक होने की खबर दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और दूल्हे समेत तीन को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़ित दूल्हे ने कई को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। औरंगाबाद इंस्पेक्टर विनोद यादव ने बताया, पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।