SAD NEWS : शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का 92 साल की उम्र में निधन, पद्म विभूषण से थीं सम्मानित

शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का शनिवार (13 जनवरी) सुबह निधन हो गया। वे 92 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। वे पुणे में रहती थीं और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें 1990 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज सिंग प्रभा अत्रे का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में गायिका ने आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल लेकर गए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सिंगर का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मुंबई में एक प्रोग्राम में वे हिस्सा लेने वाली थीं। लेकिन इससे पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई।