सात साल का बच्चा साइकिल चलाते हुए हो गया घायल, पेट में गहरी चोट आने से मौत

इंदौर। सात साल का बच्चा साइकिल चलाते हुए घायल हो गया। बच्चे के पेट में गहरी चोट आई और उसकी मौत हो गई। गांधी नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताते हैं साइकिल का हैंडल पेट में इस तरह घुसा की आंते ही डैमेज हो गई। स्वजन घटना से दुखी है। बच्चे के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना नैनोद स्थित मल्टी की है।

सात वर्षीय सक्षम पुत्र दीपक परिसर में ही साइकिल चला रहा था। संभवत: पहिया गड्डे में चला गया और सक्षम नीचे गिर गया। साइकिल का हैंडल उसके पेट में घुस गया। स्वजन सक्षम को अस्पताल ले गए लेकिन चोट देखकर डाक्टर भी घबरा गए। सक्षम के पेट की आंते डैमेज हुई थी। उसका आपरेशन भी आसान नहीं था। मंगलवार को सक्षम की मौत हो गई।सक्षम का बड़ा भाई सौरभ है। उसके पिता दीपक शिवचंदन एक कंपनी में काम करते है।पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

युवक की सड़क हादसे में मौत, दूर पड़ी मिली बाइक

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटनास्थल पर ही उसकी स्पोर्ट्स बाइक पड़ी मिली है। पुलिस के मुताबिक मृतक अभय देवेंद्र जाट फल बेचता था। सोमवार देर रात वह बाइक लेकर हवा बंगला की तरफ जाने के लिए रवाना हुआ था। रणजीत हनुमान रोड़ पर अभय बेहोश अवस्था में मिला। एम्बुलेंस से उसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल भिजवाया गया। मंगलवार को अभय की मौत हो गई। अभय पढ़ाई के बाद फल बेचने का काम करने लगा था।