[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

जानिए क्यों जगन्नाथ पुरी मंदिर में अविवाहित जोड़ों की नहीं मिलती एंट्री, क्या हैं परंपरा

जगन्नाथ पुरी मंदिर अपनी भव्यता और आस्था के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके कुछ अनोखे नियम और रहस्य भी लोगों को चौंकाते हैं। इन्हीं में से एक मान्यता है कि अविवाहित प्रेमी जोड़े मंदिर में साथ दर्शन नहीं करते। कहानी के मुताबिक, एक बार राधा रानी मंदिर में श्रीकृष्ण के दर्शन करने आईं, लेकिन उन्हें प्रवेश से रोक दिया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने श्राप दिया कि इस मंदिर में अगर कोई अविवाहित जोड़ा साथ में दर्शन करेगा, तो उनका रिश्ता कभी पूरा नहीं हो पाएगा।

भले ही यह एक पुरानी कथा हो, लेकिन आज भी श्रद्धालु इस परंपरा को मानते हैं और अविवाहित जोड़े साथ में मंदिर में प्रवेश करने से बचते हैं। पुरी मंदिर वैसे भी कई रहस्यों से भरा है। जैसे मंदिर परिसर में समुद्र की लहरों की आवाज नहीं सुनाई देती और दिन के किसी भी समय इसकी परछाईं नहीं दिखती। ऐसे ही रहस्यों और मान्यताओं के बीच हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून से शुरू हो रही है।

[metaslider id="133"]