Vedant Samachar

Raigarh Crime: कोतरारोड़ में सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा, बिहार-कोरबा के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी बाइक-टीवी बरामद

Vedant samachar
3 Min Read

रायगढ़, 14 जून 2025 । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर कोतरारोड़ पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी गई मोटरसाइकिल और एलईडी टीवी को बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


घटना दिनांक 9 जून को सामने आई जब प्रार्थी राजकुमार भगत, निवासी सीतापुर (खैरपुर), थाना कोतरारोड़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पूजा-पाठ करने वाले उपेन्द्र पाठक बाबा, जो अपने घर को बंद कर परिवार सहित मूल निवास स्थान छपरा, बिहार शादी समारोह में गए थे, उनके घर में रात के समय (8-9 जून की रात) चोरी हो गई है। इस रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/2025 धारा 331(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।


थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित विवेचना करते हुए संदेही अर्जुन भगत को सीतापुर (खैरपुर) से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों विजय यादव और रमन पटेल के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। तीनों ने मिलकर 8 जून की शाम को उपेन्द्र पाठक के बंद घर की रेकी की और रात में विजय यादव द्वारा लोहे के सरिये से ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया।


घर में सोना-चांदी या नकद धनराशि नहीं मिलने पर आरोपियों ने वहां से मोटरसाइकिल HF डीलक्स (क्र. CG 13 O 3740) और एक LED टीवी चुरा ली। उनका इरादा चोरी के सामान को बेचकर पैसे को आपस में बांटने का था। पुलिस ने सभी आरोपियों से चोरी गई बाइक, टीवी और घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया जब्त कर लिया है तथा प्रकरण में धारा 3(5) बी.एन.एस. की वृद्धि की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अर्जुन भगत, पिता निरंजन भगत, उम्र 19 वर्ष, निवासी नागीन झोरखी थाना दीपका, जिला कोरबा, वर्तमान पता – सीतापुर (खैरपुर), थाना कोतरारोड़।
  2. विजय यादव, पिता बिहारी लाल यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी नागीन झोरखी थाना दीपका, जिला कोरबा, वर्तमान पता – सीतापुर (खैरपुर), थाना कोतरारोड़।
  3. रमन कुमार पटेल, पिता रघुवर प्रसाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी पहलेजपुर थाना छितौली, जिला सिवान (बिहार), वर्तमान पता – सीतापुर (खैरपुर), थाना कोतरारोड़।
    कोतरारोड़ पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी व उनकी टीम के प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल करुणेश राय आरक्षक चंद्रेश पांडेय संदीप कौशिक संजय केरकेट्टा शुभम तिवारी की सराहनीय भूमिका रही है, जिन्होंने तत्परता से चोरी के आरोपियों को पकड़कर मालमत्ता बरामद करने में सफलता पाई।
Share This Article