मालदीव विवाद पर अमिताभ ने किया पोस्ट, लिखा – “हमारी आत्मनिर्भरता पे आँच मत डालिए”

इस समय देशभर में मालदीव वर्सेज लक्षद्वीप को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हाल ही में नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की थी, जिसमें उन्होंने विदेश की जगह अपने ही देश में घूमने की अपील की थी। उनकी इस अपील के बाद मालदीव के लोगों ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणियां शुरू कर दी थी। दरअसल, उन्होंने मालदीव की जगह लक्षद्वीप और सिंधुदुर्ग में छुट्टी बिताने की बात कही थी। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड सेलेब्स तक सभी भारत के सपोर्ट में उतरे हैं। वहीं, अब ईशा गुप्ता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

ईशा गुप्ता ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज

बता दें कि अधिकतर लोगों की इच्छा होती है कि वे मालदीव में छुट्टियां मनाएं। लेकिन हाल ही में हुए इस इंसीडेंट के बाद मालदीव लोगों के निशाने पर आ गया है। वहीं, ईशा गुप्ता ने भी मालदीव विवाद में लक्षद्वीप का सपोर्ट किया है। उन्होंने थ्रोबैक फोटो शेयर कर लक्षद्वीप जाने के बारे में बताया है। अब इस फोटोज पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ईशा ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वे लक्षद्वीप घूम चुकी हैं और यह काफी खूबसूरत जगह है। ईशा इन फोटोज में लक्षद्वीप के समंदर में स्विमिंग करते और डुबकी लगाते नजर आ रही हैं।