Vedant Samachar

CG NEWS : ग्राम पंचायत कामता में घर-घर वाटर हार्वेस्टिंग बनाने का लिया संकल्प…

Vedant Samachar
1 Min Read

बालोद ,14जून 2025(वेदांत समाचार)। जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कामता आदर्श ग्राम की ओर अग्रसर हो रहा है, यहाँ ग्रामीणों, जल वाहिनी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने जागरूकता का परिचय दिया है। ग्राम पंचायत कामता में जल संरक्षण के तहत घर-घर वाटर हार्वेस्टिंग संरचना बनाने हेतु ग्रामीणों ने संकल्प लिया। ग्राम की महिलाओं ने कहा कि हम पक्के घरों में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना बनाएंगे तथा खपरैल वाले घरों में टिन की डोंगी लगाकर सोक पिट बनाएंगे ताकि भू-जल स्तर बढ़ सके।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.डी.मण्डले ने बताया कि ग्राम कामता जल संरक्षण के क्षेत्र में यह प्रयास अन्य ग्रामों के लिए प्रेरणा स्त्रोत होगा। उन्होने ग्रामीणों के इस जल संरक्षण के कार्य की सराहना करते हुए जल संरक्षण अंतर्गत सोख्ता गढ्ढा एवं अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की। इसके साथ ही जलवाहिनी का सम्मान किया गया। इस दौरान विकास विस्तार अधिकारी डी.के.रात्रे नीरज वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सहित जलवाहिनी सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article