लोकसभा चुनाव में जीतेंगे पूरा 11 सीट: केदार कश्यप

जगदलपुर,07 जनवरी I भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में जबरदस्त जीत हासिल की और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा ने अपना सरकार बनाया। प्रदेश की राजनीति में सरकार बनाने का मार्ग बस्तर संभाग से प्रशस्त होता है। विधानसभा चुनाव जीतने और सरकार बनाने के पश्चात बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रथम आगमन हुआ। जहां भाजपा ने संभागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। बस्तर संभाग के दूर-दराज से कार्यक्रम में पहुँचे सभी कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्मान किया कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय नेता और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साहू व विजय शर्मा भी शामिल हुए।

सम्मान समारोह को लेकर बस्तर संभाग के कद्दार नेता व वनमंत्री केदार कश्यप ने जनता व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से भूपेश के कुशासन को उखाड़ फेंकने हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। कार्यकर्ताओं के समर्पण का सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने किया है। यह हमारे बूथ स्तर, मंडल स्तर सहित सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जिस परिश्रम और योजना के साथ किया उसका परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। जीत के पश्चात भाजपा कार्यकर्ता आगे कार्य में जुट गए हैं। हम जीत का जश्न मनाने में समय व्यर्थ नही कर रहे बल्कि आगे मोदी की गारंटी को पूरा करने के कार्य में जुट गए हैं। जन-जन को मोदी की गारंटी का लाभ मिले, केंद्र सरकार के योजनाओं से सभी लाभान्वित हो इस बात की रचना योजना की जा रही है।

लोकसभा चुनाव में हम बस्तर सहित प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीट जीतेंगे। कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जा कर मोदी जी के योजनाओं और संदेश को पहुचाने का काम कर रहे हैं। देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने का संकल्प हम सबने लिया है। लोकसभा चुनाव में भी हम पूरा छत्तीसगढ़ जीतेंगे। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिलने वाला है। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन, कृषि सहित सभी क्षेत्र में चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा कार्य किया जा रहा है। शासन के योजनाओं का लाभ जनता को सही ढंग से मिले इस बात के लिए हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता के बीच कार्य कर रहे हैं। सरकार औऱ जनता के मध्य हमारे कर्मठ कार्यकर्ता एक कड़ी बनकर कार्य करते हैं।