दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत, दोनों बाइक के उड़ गए परखच्चे, 6 साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत

रायगढ़। रायगढ़ से बिलासपुर और ओडिशा को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 49 हादसों के लिए अभिशप्त होता जा रहा है। सड़क में लगातार हादसे की वजह से इसे खूनी सड़क कहा जाने लगा है। ताजा मामले में शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे दो बाइक की भिडंत में छह साल के एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दो बाइक में सवार तीन लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई। मृतकों में छह साल का एक मासूम भी शामिल है। लगतार हो रहे हादसे और लोगों की असमय मौत से लोगों में आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाना क्षेत्र से गुजरने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग 49 में शाम करीब पौने सात बजे हड़कंप मच गया। झलमला और गांव मिडमिडा के करीब दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। दूर तक मोटरसाइकिल के कलपुर्जे बितरे नजर आए। हादसे में दो युवकों समेत छह साल के मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे जानकारी राहगीरों ने पुलिस व डायल 112 को दी। इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

लगातार हादसे की वजह से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने शासन प्रशासन पर जागीजाहिर करते हुए चक्का जाम कर दिया। पुलिस की टीम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगो को समझाइश देत रही। लेकिन देर शाम तक चक्काजाम पर प्रदर्शन में डटे रहे। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी रही।