एरिया में स्थित प्लास्टिक की फैक्ट्री में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 20 गाडिय़ों ने 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

रतलाम,04जनवरी I रतलाम के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक की फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 20 गाडिय़ों ने 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही कि आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री कंचन प्लास्टिक फैक्ट्री की है।