पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने पति और जेठ को मारी गोली, पति की मौके पर मौत, जेठ घायल, पत्नी ने थाने में किया सरेंडर

उज्जैन। बड़नगर के इंगोरिया में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते पति और जेठ को गोली मार दी। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं जेठ घायल बताया जा रहा है। जिसे इंगोरिया पुलिस इलाज के लिए उज्‍जैन लेकर रवाना हो गई है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने पिस्‍टल के साथ थाने में सरेंडर कर दिया।