[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – 11 वर्षों में देश ने किया ऐतिहासिक विकास-Video

रायपुर, 12 मई (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा की और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास देश ने किया है। विश्व में हमारे देश का सम्मान बढ़ा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की सोच के साथ सबके लिए काम 11 वर्षों में हुआ है।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा के अपने आगामी कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे कोरबा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “अगर ये कांग्रेस को नहीं दिखता है तो उन्हें चश्मा बदलना पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि देश में ऐतिहासिक विकास हुआ है और कांग्रेस को इसे स्वीकार करना चाहिए।

[metaslider id="133"]