सुशासन दिवस पर मोहला के 23 हजार किसानों को मिलेंगे 25 करोड़

मोहला । पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मजयंती पर छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में 2 साल का धान का बकाया बोनस राशि अंतरित की जायेगी। यह दिन किसानों के लिए खुशियों की झोली लेकर आ रहा है। इस तिथि को किसानों के खाते में 2 साल का धान का बकाया राशि किसानों के खाते में अंतरित किया जायेगा।

राज्य के साथ ही जिले के किसानों को इस दिन का खास इंतजार है। 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में समर्थन मूल्य पर धान बेचेने वाले किसानों के खाते में 2 साल का बकाया बोनस राशि अतंरित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि, जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत वर्ष 2014-15 में 14446 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया था।  इसी प्रकार वर्ष 2015-16 में 9269 किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया है। वर्ष 2014-15 के लिए 14446 किसानों को 17 करोड़ 81 लाख 51 हजार रुपए की राशि अंतरित किया जायेगा। इसी तरह 2015-16 के लिए 9269 किसानों को 7 करोड़ 18 लाख 69 हजार रुपए की राशि अंतरित किया जायेगा। इस प्रकार से दोनों वर्ष को मिलाकर जिले के 23715 किसानों को 25 करोड़ 20 हजार रुपए की राशि किसानों के खाते में अंतरित किया जायेगा।

धान बोनस वितरण के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय सामुदायिक भवन दशहरा मैदान मोहला में आयोजित किया गया है। इसी प्रकार विकासखंड स्तर पर टाउन हॉल अंबागढ़ चौकी में एवं सामुदायिक भवन, नवीन एसडीएम कार्यालय के पास मानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।