कोरबा,09 जून (वेदांत समाचार)। कोरबा के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा को द फेयर विजन फाउंडेशन द्वारा सोशल वर्कर के रूप में सर्वश्रेष्ठ कार्य संपादन के लिए राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके निरंतर सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहते हुए समाज के उत्थान में व शोषित वर्गों के लिए निःस्वार्थ सेवा के रूप में उल्लेखनीय प्रयास के लिए दिया गया है ।
फाउंडेशन के संस्थापक व सचिव द्वारा जारी उपलब्धियां का प्रमाण पत्र में कहा गया है कि सिन्हा द्वारा स्थापित एक उद्देश्य पूर्ण प्रयास से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आशा जागृत होती रही है। फाउंडेशन ने उनके निःस्वार्थ सेवा भाव को सम्मानित करते हुए कहा है कि उनके प्रयासों से समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन आया है ।




